फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच में स्वांला के पास बनेगा 120 मीटर लंबा पुल, यातायात होगा सुचारु

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में स्वांला पर बनेगा पुल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला में निमार्ण खंड की ओर से 120 मीटर लंबे पुल का निमार्ण किया जाएगा। इस निर्माण के बाद बाधित हो रहे यातायात से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। निमार्ण खंड ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

ऑलवेदर सड़क पर स्वांला के पास अक्सर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण यातायात बाधित हो जाता है। यात्रियों को घंटों यातायात सुचारु होने का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने किलोमीटर 106 में 120 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के डीपीआर तैयार कर पुल निर्माण का कार्य किया जाएगा। पुल बनने के बाद इस क्षेत्र में आए दिन बाधित होने वाले यातायात से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिथौरागढ़ से टनकपुर और टनकपुर से चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर जाने वाले यात्रियों को मार्ग बाधित होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आए दिन स्वाला, अमोड़ी, धौन सहित कई स्थानों पर इस समय पहाड़ी का मलबा सड़क पर गिरने से यातायात बाधित होने का खतरा बना रहता है।

कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में स्वांला के समीप किमी 106 में पुल को लेकर कार्रवाई चल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। पुल के बनने से यातायात बाधित होने से निजात मिलेगी। -एनसी टम्टा, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें