फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंचर फाउंडेशन और पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पर्यटन विकास विभाग और रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट की ओर से आयोजित 10 दिनी एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू हो गया है। बुधवार को सीडीओ एसएस बिष्ट एवं जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने पूल्ड आवास में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

उन्होंने एडवेंचर लवर्स पिथौरागढ़ की ओर से चलाए जा रहे 10 दिनी पैराग्लाइडिंग कोर्स का भी शुभारंभ किया गया। रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी एवं एडवेंचर लवर्स संस्था के निदेशक अशोक भंडारी ने इस प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई गयी। सीडीओ ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे एक टीम भावना एवं अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपावत में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, बस कमी है तो उसे विकसित करने की। एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स में जिले के चारों विकास खंडों के 23 युवक तथा पैराग्लाइडिंग कोर्स में 12 प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों को दस दिनों में जीवन में साहसिक खेलों का महत्व की जानकारी के साथ-साथ टेंट पिचिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, नॉटस एवं हिच की जानकारी, रिवर क्रासिंग, प्राथमिक चिकित्साएं आदि की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में गौतम मौर्य, नारायण जोशी, किशन कुमार आर्या, राहुल कुमार, निवेश, अंकित, विवेक, मुकुल सक्सेना, पंकज सिंह आदि प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। जबकि प्रशिक्षण देने वालों में धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, रितेश राय, दीपक, विनीत, विनोद गहतोड़ी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें