फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में खनन आज से, निकासी गेट पर लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के खनन क्षेत्र में सोमवार से शक्तिमान ट्रकों, डंपरों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहिये दौड़ने लगेंगे। खनन विभाग के साथ ही वाहन मालिकों और कारोबारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


खनन क्षेत्र में प्रवेश के लिए रविवार शाम से ही डाउन स्ट्रीम निकासी गेट के पास वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू गई थी।

खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि विभाग ने खनिज निकासी की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डाउन स्ट्रीम के साथ ही अप स्ट्रीम से भी खनिज निकासी शुरू कराने की तैयारी की गई है। फिलहाल 4.40 लाख घनमीटर निकासी की अनुमति मिली है, जो जल एवं मृदा आयोग के फाइनल सर्वे के बाद बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि खनन के लिए 612 शक्तिमान ट्रक, डंपर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। निकासी गेटों पर तौल कांटे दुरुस्त कर कर्मचारियों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें