फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जल लेने पहुंची टीम का स्वागत

Sun, 23 Dec 2018 09:48 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टीम के स्वागत में गीत पेश करते बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धार्मिक स्थल प्रयाग में जनवरी में होने वाले संस्कृति कुंभ में शारदा का जल ले जाने के लिए कलश लेकर यहां पहुंची गंगा मनुहार टीम का संस्कार भारती संस्था के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु वाटिका शिशु मंदिर एवं प्रज्ञा भारती के बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पेश की।

संस्था के अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गंगा कलश लेकर पहुंचे क्षेत्रीय प्रमुख देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि संस्कार भारती द्वारा प्रयाग में 12 जनवरी को संस्कृति कुंभ किया जा रहा है। इसके तहत शारदा समेत देश की 83 नदियों का जल संग्रह कर त्रिवेणी में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदियों का जल संग्रह करने को संस्था की अलग-अलग टीमें बनाई गई है, जो कलश लेकर विभिन्न नदियों का जल लेने रवाना हुई हैं।

इस मौके पर कलश लेकर पहुंची टीम में शामिल लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कलश लेकर पहुंची टीम में शामिल क्षेेत्र प्रमुख देवेंद्र सिंह रावत, प्रांतीय कार्याध्यक्ष प्रभाकर सारस्वत, जिला संयोजक काशीपुर अभिषेक पाठक द्वारा गंगा मनुहार अभियान के जिला संयोजक कांतिबल्लभ जोशी को शारदा का जल ले जाने के लिए पूजा-अर्चना के बाद कलश सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें