पाटी (चंपावत)। लोगों ने मूलाकोट से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा संचालित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन भेजा है।
लोगों का कहना है कि तीन साल पूर्व तक चलने वाली इस बस से लोगों को काफी राहत होती थी। साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग और छात्राओं को सरकारी रियायतों का भी लाभ मिल सकेगा। वहीं बस नहीं चलने से टैक्सी संचालक भी मनमानी पर उतारू होते हैं। ज्ञापन देने वालों में विजय सिंह, लक्ष्मी देवी, राकेश सिंह, छत्र सिंह, हरीश राम, पन राम, बसंत बल्लभ, सीएस मौनी, किशन सिंह, दीपक चंद्र आदि शामिल थे।