फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे अंधेरे में डूबा रहा पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तेज अंधड़ और मूसलाधार बारिश से बुधवार को चंपावत जिले के समूचे पर्वतीय हिस्से में ब्लैक आउट रहा। रातभर अंधेरे में रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोहाघाट सहित कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। करीब 16 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित समूचे पहाड़ की दो लाख से अधिक आबादी बुधवार शाम सात बजे से 16 घंटे तक अंधेरे में रही। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई। बत्ती गुल रहने के दौरान लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन में बाराकोट के पास खामियों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। भारी मशक्कत के बाद चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी सहित अधिकांश जगह बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। अलबत्ता कुछ दूरदराज के इलाकों की बिजली आपूर्ति अभी सुचारु नहीं हो सकी है।

जगह-जगह बिजली लाइन, पोल क्षतिग्रस्त
लोहाघाट (चंपावत)। अंधड़ से लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, चंपावत आदि जगहों में बिजली लाइनों में पेड़ गिरने से तार और पोलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें सेे कई जगह तो तारों की मरम्मत कर दी गई है। काई जगह मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी ने बताया कि अंधड़ से खूनाबोरा गांव में एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई। फोर्ती में तीन पोल, लोहाघाट गैस गोदाम के पास दो पोल, पीजी कॉलेज मैदान के पास तार, पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। पाटी ब्लॉक में डसिया में 11 केवी बिजली लाइन में पोल, तार, कजीना, सिरतोली में लाइन, गोशनी, नरसिंह डांडा, मंगललेख, देवीधुरा क्षेत्र में सिल्योड़ीगूंठ, पटनगांव आदि में तार, पोल को नुकसान पहुंचा है। देवीधुरा की 26 किमी लंबी 33 केवी लाइन में फॉल्ट का पता नहीं चल पाया। अलबत्ता खेतीखान 11 केवी फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था कर देवीधुरा की लाइन को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें