फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से प्राथमिक विद्यालय ढकना बडोला में एक दिनी उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ढकना बडोला क्षेत्र की चार महिला स्वयं सहायता समूहों की 30 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि क्षेत्र में डेयरी उद्योग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन आदि की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के तहत पांच मई से आजीविका एवं कौशल विकास दिवस पर 10 दिनी डेयरी फार्मिंग, वर्मी कंपोस्ट निर्माण प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। जागरूकता कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा अधिकारी, प्रकाश जोशी, छवि दत्त पांडे, ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें