राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुस्तकों की दुकानों और विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की बसों में तैनात चालक और परिचालकों के अनिवार्य रूप से सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम आरसी गौतम और उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने कई पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली। एसडीएम का कहना है कि दुकानों में पुस्तक विक्रेताओं द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकें ही बेची जा रही हैं। बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से भी विद्यालयों से संबंधित तमाम जानकारियां जुटाईं। एसडीएम ने निजी विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने अभिभावकों से री-एडमिशन फीस लेने या किसी विशेष दुकान से पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाने वालों की जानकारी देने को कहा। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकी।