फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों को नहीं मिली सरकारी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां खेतीखान मार्ग में भारी बारिश के बाद पांच अप्रैल को ध्वस्त हुए तिमंजिले मकान का प्रभावित परिवारों को अभी तक आपदा मद से मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

प्रभावितों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने राजस्व विभाग पर प्रशासन को गलत जांच रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित जहांगीर कुरैशी, अतिक कुरैशी, जहिर कुरैशी ने बुधवार को एसडीएम आरसी गौतम दिए ज्ञापन में कहा है कि पांच अप्रैल को उनका तिमंजिला भवन ध्वस्त हो गया था। जिसमें उनका सारा सामान मलबे में दब गया था। उन्होंने दूसरे के घरों में शरण ली हुई है। अभी तक जिला प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। ज्ञापन देने वालों में जहांरारा बेगम, नसीमा बेगम, परवीन बेगम, संजिदा बेगम, सलीम हुसैन, गोविंद पांडेय और एडवोकेट विपिन पुनेठा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें