फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: युवा बनेंगे गाइड, हेरिटेज टूरिज्म का दे रहे प्रशिक्षण

Tue, 20 Feb 2024 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज जोशीमठ में दस दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में 40 युवाओं को हेरिटेज टूरिज्म गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कॉलेज के 30 और आसपास के 10 युवा शामिल हैं।कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को हेरिटेज साइड की यात्रा भी कराई जाएगी।
पर्यटन विभाग और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसलिंग के सहयोग से कॉलेज में दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ इस दौरान पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद्र ने युवाओं को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हेरिटेज टूरिज्म का है, इसलिए युवाओं को अपने क्षेत्र के इतिहास व ऐतिहासिक स्थलों की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को हेरिटेज साइड की यात्रा भी कराई जाएगी। इससे पूर्व प्रशिक्षण का उद्घाटन उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ खाली ने किया। ट्रेनिंग का संचालन मीडिया सोसाइटी की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान सोसाइटी के संरक्षक पंकज शर्मा, सीमा शर्मा, कॉलेज के नंदन सिंह रावत, नवीन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक गांव सारी में भी शुरू हुआ प्रशिक्षण

ऊखीमठ। ब्लॉक के तुंगनाथ घाटी स्थित पर्यटक ग्राम पंचायत सारी में भी हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण शुरू हुआ। वेप टेक्नोलॉजी संस्था की ओर से पंचायत भवन में प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान सारी मनोरमा देवी ने किया। कार्यक्रम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद ने प्रशिक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम संयोजक विजय तिवारी (वेप टेक्नोलॉजी), नरेश रावत, गौरव जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण में युवकों को तीर्थ स्थलों और पुरातात्विक पौराणिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर दिलबर सिंह नेगी, पंचकेदार एडवेंचर कैंप से दीवान सिंह नेगी और कुलदीप सिंह नेगी सहित 30 युवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें