फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पिंडर नदी किनारे होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

Tue, 20 Feb 2024 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी सलाहकार समिति ने दी स्वीकृति, 32 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पिंडर नदी व नालों से आवासीय बस्ती व कृषि भूमि कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द होने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग के इस प्रस्ताव पर राज्य तकनीकी सलाहकार समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 32 करोड़ की सात योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बरसात में उफनती पिंडर नदी से यहां कई गांवों की कई हेक्टेयर भूमि बह गई थी। वहीं जंगलों से गांवों के बीच से आते नालों से भी गांवों को खतरा बना है। ग्रामीण राजेंद्र भंडारी, हीरा गड़िया ने बताया कि लिंगड़ी, बोरागाड़, सिलंगी, ऊणीबगण, वाण, थराली ब्लॉक के कई गांवों की भूमि बह चुकी है। साथ ही भारी मात्रा में भू-कटाव भी हुआ। अब यहां बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द होने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग के ईई राजकुमार चौधरी ने बताया कि पिंडर नदी के प्रभावित गांवों में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए सिंचाई विभाग के थराली डिवीजन की ओर से तैयार प्रस्ताव काे 14 फरवरी को राज्य तकनीकी सलाहकार समिति ने स्वीकृत कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें