फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय गोपेश्वर में यूथ रेड क्रास यूनिट शुरू

विज्ञापन
गोपेश्वर पीजी कालेज में यूथ रेडक्रास यूनिट का हुआ शुभारंभ। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में यूथ रेड क्रॉस यूनिट का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने रेड क्रास के कार्यों और इतिहास को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानवता की सेवा करने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही मानवीय मूल्यों का समावेश रहा है, यह संस्था उन्हीं मूल्यों की एक प्रकृति है। बीएस बिष्ट ने संस्था के इतिहास और ओम प्रकाश भट्ट ने इसके कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डा. अरविंद भट्ट, डा. डीएस नेगी, डा. डीसी सती, डा. मनोज बिष्ट, डा. मनोज नौटियाल, डा. जेएमएस नेगी, डा. संध्या गैरोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें