फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उलंग्रा गांव पहुंची यात्रा

Thu, 12 Sep 2024 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। श्री नंदा राजराजेश्वरी नंदा लोकजात यात्रा व मां नंदा की डोली बमणबेरा गांव पहुंची। यहां कुनियाल ब्राह्मणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और यात्रियों को भोज कराया गया। इसके बाद बमणबेरा से होते हुए डोली देर शाम को उलंग्रा गांव पहुंची।
विज्ञापन

10 सितंबर को वेदनी बुग्याल में सप्तमी की जात कर लौटी लोकजात यात्रा बृहस्पतिवार की सुबह ल्वाणी गांव में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर को कुनियाल ब्राह्मणों के गांव बमणबेरा पहुंची। यहां झोड़ा और देव स्तुति का आयोजन हुआ। देर शाम को नंदा की डोली उलंग्रा पहुंची। शुक्रवार को नंदा की डोली और लोकजात यात्रा बेराधार में प्रवास करेगी। बमणबेरा में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, सुरेश कुनियाल, उमेश कुनियाल, केडी कुनियाल, गोपाल दत्त कुनियाल, मंशा राम गौड, मंजू कुनियाल और नंदी कुनियाल आदि ने पूजा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें