कर्णप्रयाग। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी ने सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यात्रा रूटों पर रात के समय आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा। इसके साथ ही मैखुरी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों एवं होटल व्यवसायियों को यात्राकाल को छोड़कर अन्य समय जीएसटी में छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने, यात्रा बंद होने पर बिजली और पानी के बिल सामान्य दरों पर भेजे जाने की मांग की। संवाद
अभिनव और अभिषेक का राज्य स्तर के लिए चयन
कर्णप्रयाग। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नैनीसैंण के दो छात्राें का चयन राज्य स्तरीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल ने बताया कि अभिनव नेगी फुटबाल और अभिषेक का चयन खो-खो के लिए हुआ हैं। छात्रों के चयन पर विद्यालय परिवार और पीटीए ने खुशी जताई। संवाद