फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट के पास स्थापित होगा लकड़ी का टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैल-पिंडर संगम के त्रिवेणी घाट के पास जलौनी लकड़ी का टाल स्थापित किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से यहां एक दशक से लकड़ी का टाल खोलने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

वन विश्राम गृह देवाल में ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू की अध्यक्षता में बैठक हुई। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्णप्रयाग के लैगिग प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि चमोली हाइड्रो परियोजना के त्रिवेणी घाट के पास जलौनी लकड़ी का टाल स्थापित किया जा रहा है। इस जलौनी लकड़ी के टाल के लिए वन निगम की ओर से लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी। अनुबंध के आधार पर इसका संचालन होगा। वन विकास निगम ने इसके संचालन की जिम्मेदारी तलौर गांव के सुरेंद्र सिंह को दी गई है। लकड़ी की बिक्री के रेट निगम तय करेगा। बैठक में पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख मोहन राम, डीएलएम जीएस बिष्ट, रेंजर टीएस बिष्ट, गोविंद राम सोनी, डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, केशर बिष्ट, एमएस नेगी, पदमा दत्त, सुरेंद्र रावत, हरीश चंद्र और मुरारी नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें