फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ढोल-दमाऊं के साथ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार कर्णप्रयाग में भी मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मशकबीन और ढोल-दमाऊं के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने गढ़वाली गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। गैरसैंण में ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल ने 72 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो गैलरी का अनावरण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गैरसैंण में यात्रा के दौरान रामलीला मैदान स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। पंडित अरविंद पुजारी ने पितृ पूजन कार्य कर दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की मांग पर विधायक अनिल नौटियाल गैरसैंण ब्लॉक कार्यालय परिसर में आगामी वर्ष के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति मेंं एक भव्य शिलापट्ट बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बीडीओ अशोक शर्मा, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान हेमंत सेमवाल, नवीन नौनी, स्वयं संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक खत्री, ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें