फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय में महिलाओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से गांधीनगर वार्ड में पेयजल सप्लाई न होने से आक्रोशित महिलाएं बृहस्पतिवार को पूर्व सभासद ललिता देवी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने पर महिलाओं ने करीब दो घंटे तक कार्यालय में ही धरना दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई न होने से उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर जलस्रोत पर जाना पड़ रहा है। कभी-कभार नलों पर पानी आ भी रहा है तो वह भी दूषित।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जल संस्थान की ओर से नगर में पेयजल सप्लाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जोशीमठ में कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने तक के लिए मौजूद नहीं है। कहा गया कि वार्ड के लिए सप्लाई हो रही पेयजल योजना के स्रोत पर गंदगी फैली है। जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइनों के रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने अब डीएम कार्यालय के सम्मुख धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर डौली देवी, सीता, गीता, दिक्का देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें