इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक नीती घाटी का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां नीती सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में पर्यटकों को घंटों तक रोका जा रहा है। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, नीती सड़क पर मलारी से करीब दो किमी आगे हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस जगह पर वाहनों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक रोका जा रहा है। दिल्ली से आए पर्यटक नीरज शर्मा ने बताया कि वे बच्चों के साथ यहां घूमने आए हैं। वह जोशीमठ से सुबह आठ बजे नीती के लिए रवाना हुए, लेकिन मलारी से आगे सड़क कटिंग काम काम किया जा रहा है, ऐसे में उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक यहां रोके रखा गया। अन्य जगहों पर भी काम चल रहा है, वहां भी कुछ देर के लिए वाहनों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, यदि सड़क का काम चल रहा है तो नीचे ही वाहनों को रोक देना चाहिए। ताकि पर्यटक परेशान न हों।
यदि काम के दौरान पर्यटकों को परेशानी हो रही है तो कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए जाएंगे कि नए साल तक पर्यटकों को ज्यादा समय के लिए न रोकें। ताकि पर्यटक नीति घूमकर समय से वापस लौट सकें। कुमकुम जोशी, एसडीएम