फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने में जताई असमर्थता तो स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए घर

Thu, 29 Aug 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ही कराया सुरक्षित प्रसव, थराली के चिडिंगा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। एक ओर जहां अस्पताल पहुंचने पर भी समय से इलाज नहीं मिल पाता है वहीं थराली के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया जहां महिला के प्रसव के लिए स्वास्थ्य कर्मी ही पहुंच गए। गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने में असमर्थता जताई थी। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने घर पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया और इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थराली सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित टम्टा ने बताया कि थराली के चिडिंगा गांव की एक महिला का प्रसव 20 सितंबर के बाद होना था मगर बीते 27 अगस्त को ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो हुई। आशा कार्यकर्ता उसके घर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मगर महिला ने असमर्थता जताई। ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर आशा कार्यक्रम प्रवीन नेगी ने उन्हें अस्पताल पहुंचने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुईं। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली को सूचना दी गई और वहां से तत्काल एंबुलेंस के साथ दो नर्सिंग अधिकारियों निशा रावत और भगवती प्रसाद को गांव में भेजा। उन्होंने गर्भवती की स्वास्थ्य जांच की और सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां डॉ. सनी चौधरी ने दोनों का स्वास्थ्य जांचा। नवजात का वजन कम होने के कारण उसे उचित चिकित्सा निगरानी में रखा गया। जबकि महिला के हाथ पांव में सूजन और ब्लड प्रेशर कम होने पर उसे हायर सेंटर बागेश्वर रेफर कर दिया गया। डाॅ. टम्टा ने बताया कि अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें