राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाली तुनेडा़ गांव की बालिकाएं। स्रोत- जागरूक
नारायणबगड़। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में ब्लॉक नारायणबगड़ की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान पाया। बुधवार को ये बालिकाएं गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
ब्लॉक नारायणबगड़ में कड़ाकोट पट्टी के दूरस्थ गांव तुनेडा की बालिकाओं ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पांच दिवसीय राज्य युवा महोत्सव में राज्य के 13 जिलों के युवा कलाकारों ने प्रतिभाग किया था। इसमें लोकगीत स्पर्धा में चमोली जिले का प्रतिनिधित्व तुनेडा गांव की बालिकाओं ने किया। बालिकाओं का स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान सुनीता रावत, रणजीत सिंह, मोहन सिंह, भारती, मोनिका, रश्मि, आयुषी, तनुजा, ममंद अध्यक्ष इशा देवी आदि मौजूद थे। संवाद