फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीएचसी पोखरी में डाॅक्टरों और फार्मासिस्टों की तैनाती की मांग

Wed, 10 Jan 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में डाॅक्टरों और फार्मासिस्टों का टोटा बना है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए अक्सर दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में डाॅक्टरों व फार्मासिस्ट तैनात कराने की मांग की।
विज्ञापन

सीएचसी पोखरी पर ब्लॉक के ग्रामीण और नगर पंचायत की जनता निर्भर है लेकिन यहां डाॅक्टरों और फार्मासिस्ट से लेकर अधिकांश जरूरी पद रिक्त हैं। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन तैनात कराने की मांग की। कहा कि अस्पताल में एकमात्र फार्मासिस्ट तैनात है। अधिकांश पद रिक्त होने से लोगों को मामूली बीमारी के उपचार के लिए भी अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती है। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, मयंक पंत, संतोष चौधरी, कुंवर चौधरी और बीरेंद्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें