जोशीमठ में सौरभ सिंह का स्वागत करते स्थानीय लोग।
- फोटो : GOPESHWAR
साइकिल से 85 हजार किमी की यात्रा पूरी कर सौरभ सिंह शनिवार को जोशीमठ पहुंच गए। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। सौरभ ने यह यात्रा 81 दिनों में पूरी की है।
भविष्य बदरी के रहने वाले सौरभ सिंह ने पांच नवंबर को भविष्य बदरी मंदिर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। सौरभ ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य ऋषि गंगा की आपदा और कोविड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना, गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता लाना था। बताया कि उनकी साइकिल यात्रा गंगासागर, कन्याकुमारी, जगन्नाथपुरी, रामेश्वर, अयोध्या, काशी, प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक थी। बताया कि 81 दिन की इस यात्रा में उन्होंने 85 हजार किमी का सफर तय किया।