फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए यूथ वोटर फेस्टिवल 31 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में यूथ वोटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यूथ वोटर फेस्टिवल 31 जनवरी से शुरू होगा और इसके तहत नए मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

स्वीप के नोडल अधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि नए बने वोटरों को मतदान में भागीदारी करने के लिए यह फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें तहत मतदान की महत्ता, वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप, पीडब्लूडी एप, टोल फ्री नंबर 1950 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। साथ ही छह फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में वॉलीबाल, फुटबाल, टेबल टेनिस और दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग और 80 साल से अधिक आयु के नागरिकों को जागरूक करने के लिए ‘मेरी ताकत सहज चुनाव’ थीम पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 31 जनवरी को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के रोपा, पांच फरवरी को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लुणतरा और 10 फरवरी को थराली विधानसभा क्षेत्र के देवपुरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मतदान शपथ, ईवीएम, वीवीपैड, पीडब्लूडी एप आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें