फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए देहरादून में सात को निकालेंगे चेतावनी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक सात नवंबर को देहरादून में चेतावनी रैली निकालेंगे। इसको लेकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की चमोली इकाई ने तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीएस फरस्वाण और महासचिव सतीश कुमार ने बताया कि सात नवंबर को परेड ग्राउंड देहरादून से मुख्यमंत्री आवास के लिए रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में विधानसभा भवन कूच करने से पहले सरकार ने संगठन को आश्वासन दिया था कि इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री आवास तक चेतावनी रैली निकालने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिले के सभी कर्मचारियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें