पोखरी। नगर पंचायत पोखरी के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा सहित अन्य मदों में किए गए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने आक्रोश जताया। उन्होंने नगर पंचायत के प्रशासक व एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की। कहा यदि एक सप्ताह में भुगतान नहीं होता तो वे नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू कर देंगे।
ठेकेदारों ने कहा कि वर्ष 2022-23 में उन्होंने कई निर्माण कार्य करवाए जो समय पर पूरे हुए मगर अभी तक अवशेष भुगतान नहीं हुआ जिससे वे मजदूरों को भी भुगतान नहीं कर पाए हैं। ज्ञापन देने वालों में मंदीश कंडारी, सत्येंद्र नेगी, देवेंद्र प्रकाश रावत, जितेंद्र सती, उमेद सिंह रावत, पूरण सिंह नेगी, अब्बल सिंह चौधरी, महिधर पंत, रणजीत बर्त्वाल, कालिका प्रसाद सती आदि शामिल रहे। संवाद