फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वार्ड बाॅय ने की शिक्षकों व पुलिस से अभद्रता, गिरफ्तार किया

Thu, 19 Sep 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में तैनात वार्ड बॉय पर शिक्षिकाओं व पुलिस के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि वह नशे में था। मगर पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

बुधवार को नंदानगर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षिकाएं उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आईं। आरोप है कि अस्पताल में संविदा पर तैनात वार्ड बॉय गणेश सिंह (39) ने शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने की कोशिश की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे तो आरोपी गणेश उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगा। नंदानगर थाने में तैनात एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें