फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चांदनीखाल-रडुवा सड़क के लिए ग्रामीणों ने खेत देने से किया इन्कार

Tue, 12 Dec 2023 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर रडुवा के ग्रामीणों ने लगाया था जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। चांदनीखाल-रडुवा सड़क निर्माण के लिए जौरासी के ग्रामीणों ने अपने खेत देने से इन्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि सड़क निर्माण में उनकी उपजाऊ भूमि भी कटान की जद में आ रही है। लिहाजा वे अपनी भूमि सड़क निर्माण के लिए नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन


चांदनीखाल-रडुवा सड़क निर्माण की मांग को लेकर रडुवा के ग्रामीणों ने चांदनीखाल में दो दिन तक जाम लगा दिया था। लोनिवि के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने थे। अब इस सड़क के लिए जौरासी के ग्रामीणों ने नाप खेत देने से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को जौरासी के ग्रामीणों ने एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्व में सड़क को चांदनीखाल से बनाया जाना प्रस्तावित था लेकिन अब इसे एक किलोमीटर पहले ही हापला बाजार की तरफ से बनाया जा रहा है जिससे जौरासी और किमोठा गांव के ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि कटान में आ रही है। कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीणों से सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है। कहा कि सड़क निर्माण से वे भूमिहीन हो जाएंगे। इस मौके पर जौरासी के प्रधान विनोद लाल, जमोत्री देवी, देवेंद्र कुमार, महेशी देवी, भादू लाल, मनोरमा देवी, हेमा, बेला देवी, सुनीता, कमला, पुष्पा, कुंवरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें