फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तोप सेम पहुंचा ग्रामीणों का अभियान

Wed, 07 Aug 2024 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
फोटो- सिमली बेस अस्पताल बनाने को लेकर अपना समर्थन देते विषौणा गांव के ग्रामीण। स्त्रोत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली में बने महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गांव चलो अभियान देर शाम तोप सेम तक पहुंचा। इन गांवों में समिति के पदाधिकारियों ने सिमली में अस्पताल क्यों जरूरी है और महिला बेस अस्पताल के निर्माण और संचालन में विभाग, सरकार क्या लापरवाही कर रही है इसको बताया। ग्रामीणों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

दियारकोट से शुरू हुआ गांव चलो अभियान नंदासैंण के सबसे बड़े गांवों पुनगांव और बिसौंणा पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने बेस अस्पताल की मांग के समर्थन में हाथों में बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने समिति का पुरजोर समर्थन किया। देर शाम समिति का अभियान तोप और सेम गांव पहुंचा। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, सौरव गांगुली सहित आदि ने कहा यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान सिमली में वृहद आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर सिमली में नौली के ग्रामीण उमेश खंडूड़ी का अस्पताल संचालन की मांग को लेकर सत्याग्रह तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें