फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के दर्शन करने बहुत खुश हूं : राज्यपाल

Wed, 09 Oct 2024 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह। स्रोत: गुरुद्वारा 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) पहुंचे हेमकुंड साहिब

घोड़े से पहुंचे और सरोवर में किया स्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। कपाट बंद होने से एक दिन पहले राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) बुधवार को हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। उन्होंने कहा कि गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और इससे मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। वह घोड़े से हेमकुंड पहुंचे और सरोवर में स्नान भी किया।
विज्ञापन

राज्यपाल बुधवार हो हेलिकॉप्टर से सुबह 9:35 घांघरिया पहुंचे। वहां से घोड़े से 11:45 पर हेमकुंड साहिब पहुंचे। सरोवर में पंच स्नान के बाद वह दोपहर को 12:15 की अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने उन्हें कृपाण और माणा के लोगों की ओर से बनाई गई शॉल भेंट की। राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब में अवस्थापना विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी। पैदल मार्ग व हेलिपैड भी अच्छा बना है। दर्शन के बाद वापसी में राज्यपाल घांघरिया गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी और बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें