फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव चट्टान के बीच मिला, घास काटने जंगल गई महिलाओं ने देखा

Wed, 09 Oct 2024 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)

सार

रणजीत सिंह शराब के ठेके में सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह चार दिनों से लापता था। अब उसका शव चट्टान के बीच मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के लोल्टी गांव में चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से कुछ दूरी पर चट्टान के बीच मिला। सूचना पर थाना पुलिस थराली और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संपूर्णानंद जुयाल ने बताया कि शव की पहचान रणजीत सिंह (55) पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है। रणजीत सिंह शराब के ठेके में सेल्समैन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह चार दिनों से लापता था।

ये भी पढ़ें...Chamoli:  नीलकंठ ट्रैक पर फंसा विदेशी पर्यटक, बदरीनाथ पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं जब घास काटने जंगल गई तो उन्हें शव दिखा। इसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस थराली को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें