फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तराखंड की महिला रामलीला देख अभिभूत हुए यूपी के सीएम

Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
अयोध्या की रामलीला में भगवान राम का राज्याभिषेक । स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
अगले वर्ष दीपोत्सव पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय रामलीला में किया आमंत्रित
विज्ञापन

अयोध्या में चल रही रामलीला का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। अयोध्या में पिछले बारह दिनों से चल रही उत्तराखंड की महिला रामलीला का दिव्य मंचन हुआ। मंचन के नौंवे दिन की रामलीला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उन्होंने इस रामलीला से अभिभूत होकर अगले वर्ष दीपोत्सव पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय रामलीला में भारत की ओर से उत्तराखंड की महिला रामलीला के मंचन का न्योता आयोजकों को दिया। कहा कि इस रामलीला में सभी पात्र मातृशक्ति निभा रही हैं जो अद्भुत है।
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के संस्कृति विभाग भवन में गत दो जनवरी से पतंजलि परिवार से जुड़ी मां नंदा महिला मांगल योग समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंचन के लिए गढ़-कुमाऊं से 500 से अधिक महिलाएं अयोध्या पहुंचीं हैं। शुक्रवार शाम को वनवास से लौटे भगवान राम को छोटे भाई भरत की ओर से राजगद्दी सौंपे जाने और श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान राम और रामभक्त सबरी के भजनों से अयोध्या नगरी भक्तिमय बनी रही। पतंजलि योग पीठ की राज्य सह प्रभारी लक्ष्मी शाह ने कहा कि सभी मातृशक्ति के प्रयासों से रामलीला का दिव्य मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें