फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: हल्ला मचा गुलदार ले गया...डेढ़ घंटे तक वन कर्मियों और ग्रामीणों ने ढूंढा, अलमारी में छुपी मिली श्रेया

Wed, 07 Aug 2024 02:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

सात साल की श्रेया अचानक गायब हुई तो परिजन बेचैन हो उठे। गुलदार के ले जाने की आशंका ने परिवजों के धड़कनें बढ़ दी। लेकिन जब सात साल की श्रेया मिली तो सबने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक के तोली गांव में अचानक घर से लापता हुई बालिका को गुलदार के उठा ले जाने की आशंका पर शनिवार रात में ग्रामीणों और वन विभाग में हड़कंप मचा रहा। गांव वालों ने आसपास का जंगल छान मारा मगर बालिका का पता नहीं लगा। करीब डेढ़ घंटे बाद बालिका घर की अलमारी में ही छुपी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली। घर वालों की किसी बात से नाराज होकर वह अलमारी में छुप गई थी।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम जामणीखाल के तोली गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बालिका श्रेया छत पर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। परिजनों ने घर में उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान गीता देवी सहित गांव के लोगों को इसके बारे में बताया।

करीब डेढ़ घंटे की तलाश
बालिका को गुलदार उठा ले जाने की आशंका पर ग्रामीण टॉर्च, डंडे आदि लेकर आसपास के जंगल में उसकी तलाश में जुट गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग के रेंजर मदन सिंह रावत देवप्रयाग से वन कर्मियों की टीम लेकर तोली गांव पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri News: चिफल्टी नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुसीबत, 22 दिन से पांच गांवों के लोग हुए कैद
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद बालिका का कोई सुराग नहीं मिल पाया। कुछ लोग घर पर थे तो अचानक अलमारी से खटखट की आवाज आने लगी। जब महिलाओं ने अलमारी खोली तो बालिका वहां मिली। सभी लोगों ने राहत की सांस ली और अन्य लोगों को सूचना दी। रेंजर मदन सिंह रावत ने ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के उपाय सुझाते हुए बारिश में बच्चों, महिलाओं को गुलदार से विशेष सतर्क रहने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें