फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाजपुर से लेकर मैठाणा तक ढाई घंटे लगा जाम

Tue, 23 Jan 2024 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर से लेकर मैठाणा तक ऑल वेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है, जिससे यहां सवारियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यहां दोपहर एक बजे वाहनों का जाम लग गया जो साढ़े तीन बजे खुल पाया। लोगों ने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया।
विज्ञापन


मैठाणा में हिल कटिंग का काम चल रहा है। यहां भू-धंसाव क्षेत्र में भी सुधारीकरण कार्य चल रहा है जिससे दिनभर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बाजपुर में नवनिर्मित पुल से अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है, जिससे यहां बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। स्थानीय गंभीर सिंह ने बताया कि ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत जगह-जगह हिल कटिंग होने से हाईवे बंद हो रहा है जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें