फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेंशनर 24 फरवरी तक जमा करें आय का विवरण

Tue, 23 Jan 2024 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में कोषागार से पेंशन लेने वाले पेंशनरों को 24 फरवरी तक आय का विवरण कोषागार में जमा करना है। मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने बताया कि कोषागार या उपकोषागार से पेंशन लेने वालों, पारिवारिक पेंशनरों या दोहरी पेंशन लेने वालों की वर्ष 2023-24 की आय अगर आयकर दायरे में आती है तो आय का विवरण व छूट के लिए जमा निवेश का प्रमाणपत्र 24 फरवरी तक संबंधित कोषागार में जमा करवा लें। ताकि नियमानुसार आयकर में छूट दी जा सके। पेंशनर अपनी पेंशन का वार्षिक विवरण विभागीय वेबसाइट आईएफएमएस के पोर्टल पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक आयकर विवरण जमा करने के बाद ही फरवरी माह की पेंशन जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें