फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टटेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आठ दिन पहले टटासू डिम्मर गांव के टटेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी था इसलिए चोरी की थी।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि टटेश्वर महादेव मंदिर में 24 जनवरी को मंदिर से मूर्ति, सिंहासन, तांबे के लोटे, एक छत्र, दीपक तथा घंटियां चोरी हो गई थीं। ग्राम प्रधान राखी डिमरी ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना एसआई अजीत कुमार को सौंपी गई। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बुधवार को पुलिस टीम ने सिमली डिम्मर बाजार से आरोपी जगदीश सिंह रावत (28), निवासी ग्राम कुंडडुंग्रा लम्बवाडी तहसील को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और एक साथी की मदद से सामान चुराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें