फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर सड़क की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर गठित टीम ने कोड़वावैंड-देवस्थली सड़क की जांच की। उन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की। कहा कि इस संबंध में जल्द एक रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के कोड़वावैंड-देवस्थली के लिए वर्ष 2011 में एक किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई, लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के कारण यह सड़क नहीं बन पाई। अगस्त 2021 में शिल्पकार कल्याण परिषद ने सड़क को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। कहा कि देवाल में कोड़वावैंड से देवस्थली तक बनने वाली एक किलोमीटर सड़क से मुंदोली गांव में रहने वाले परिवारों को भूस्खलन का खतरा हो जाएगा। साथ ही सड़क बनने से जलस्रोत सूख जाएगा। इस जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने डीएम चमोली को एक कमेटी गठित कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अगस्त को एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई और एक सितंबर को टीम सड़क की जांच के लिए पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। एडीएम हेमंत बर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें