बदरीनाथ धाम में शुरु हुआ पेट्रोल पंप का संचालन।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम में बुधवार से पेट्रोल पंप का संचालन शुरू हो गया है। धाम में पिछले दो वर्षों से पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा था। पेट्रोल पंप शुरू होने से अब चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में पेट्रोल और डीजल के लिए नहीं भटकना पडे़ेगा। पंप का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से किया जाएगा। जीएमवीएन के प्रभारी नीलकमल कप्रवाण और नवल किशोर नेगी ने बताया कि धाम में पेट्रोल की क्षमता 20 हजार और डीजल की क्षमता 40 हजार लीटर रखी गई है। यात्राकाल में बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर भी धाम में तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।