फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेरे देश की धरती सोना उगले... ने भरा देशभक्ति का जोश

Sat, 09 Dec 2023 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
सवाड़ गांव में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेला में ​​शिक्षण संस्थाओं के द्धारा आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सवाड़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेले के अंतिम दिन प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान मेरे देश की धरती सोना उगले... गीत ने जहां लोगों में देशभक्ति का जोश भरा वहीं बेड़ू पाकों बारमासा... गीत पर लोग खूब झूमे।
क्षेत्र के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मेले में सवाड़ तल्ला, सवाड़ मल्ला, ल्वाणी, सूया, सरकोट, तलौर, शिशु मंदिर देवाल, विद्या मंदिर देवाल, उलंग्रा, प्राथमिक विद्यालय देवाल, लौसरी, जैनबिष्ट शिक्षण संस्थाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य व देश भक्ति गीत मेरे देश की धरती सोना उगले..., दैड़ा होया खोली का गणेशा..., कै गौ की होली..., चुनरी तेरी चमकनी..., बेड़ू पाकों बारमासा..., घम-घम हुड़की बाजा..., आवा दिदयों आवा भूलियों डाली लगावा... आदि की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेलाध्यक्ष आलम सिंह, हीरा बुग्याली, प्रदीप बिष्ट, खिलाप सिंह, रघुवीर सिंह और रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले में नहीं पहुंचा कोई मंत्री या वरिष्ठ नेता
देवाल। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन के कारण इस बार प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की स्मृति में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़ में कोई मंत्री या वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा। सवाड़ गांव वीरों की भूमि रही है। हर साल शहीद मेले में श्रद्धांजलि देने प्रदेश व केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व होता था। मेले में तीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, हरीश रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भटट, पूर्व सांसद टीपीएस रावत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेता पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दे चुके हैं लेकिन इस बार उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन होने के कारण कोई यहां नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन


गैंडा वध के साथ पांडव लीला का समापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। धनपुर पट्टी के ढमढमा गांव में गैंडा वध के साथ ही पांडव लीला का समापन हो गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पांडव लीला देखी और उनपर पुष्पवर्षा की। पांडव नृत्य में पश्वा की भूमिका में धर्मराज युधिष्ठिर गुलाब सिंह, भीम पुष्कर सिंह, अर्जुन भरत सिंह, सहदेव सुरेंद्र सिंह, नकुल संजय सिंह, द्रौपदी हरीश सिंह, सुभद्रा दिलीप सिंह रहे। इस मौके पर प्रेम सिंह, शंभूनाथ, विजय सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, गैरसैंण के धारगट गांव में भी पांडव लीला का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने दो लाख, विधायक प्रतिनिधि रहे बलवीर रावत ने विधायक निधि की ओर से भगवती मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए ढाई लाख और बतौर जिला पंचायत सदस्य की ओर से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पुष्कर रावत, गंगा पंवार, बलवीर मेहरा, डॉ. अवतार नेगी, दान सिंह, दर्शन मढवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें