बरसात के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा धीमी पड़ गई है। अभी यात्रा पर बहुत कम यात्री आ रहे हैं। अब द्वितीय चरण की तीर्थयात्रा 15 अगस्त के बाद से बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक बदरीनाथ धाम में 11,26172 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना है। बरसात के कारण इन दिनों धाम की तीर्थयात्रा धीमी पड़ गई है।
प्रत्येक दिन 1000 से 1500 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। 15 अगस्त के बाद फिर से तीर्थयात्रा बढ़ने की उम्मीद है। इधर, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्री भी धीमी पड़ गई है। इन दिनों लगभग 800 यात्री प्रतिदिन हेमकुंड साहिब मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। अभी तक 13,3638 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। संवाद