देवाल। हाटकल्याड़ी-बेराधार सड़क मलबा आने के कारण 14 दिनों से बंद है। लोगों को आठ से दस किलोमीटर पैदल चलकर राशन और सब्जी खच्चरों पर ढोकर लानी पड़ रही है। अठठू के कैलाश मिश्रा, बेराधार के चंद्र सिंह व रघुवीर सिंह ने कहा कि कई बार विभाग से सड़क खोलने की मांग की गई लेकिन मलबा हटाने के लिए मशीन नहीं भेजी जा रही है। लोगों ने शीघ्र सड़क न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, पीएमजीएसवाई के ईई शशांक कुमार सिंह ने कहा कि अठठू के पास सड़क धंस रही है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। संवाद