फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जै बदरी केदारनाथ गंगोत्री जै जै... के साथ शुरू हुई संध्या

Sun, 19 Nov 2023 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गौचर मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और टीम। संव
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर मेेले का पांचवां दिन, नरेंद्रसिंह नेगी के गीतों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। गढ़रत्न नरेंद्रसिंह नेगी ने गौचर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक जमकर झूमे। उन्होंने जै बदरी केदारनाथ गंगोत्री जै जै... से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इसके बाद फिर क्वी त बात होली मैं मां... और त्वी छई मेरी सोंजड़्या लैक... की प्रस्तुति दी। गायक और निर्देशक अनिल बिष्ट ने मेरी सुनीता रेशमी बांद... पर श्रोताओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में नरेंद्रसिंह नेगी, उनके बेटे कविलांश नेगी और पत्नी रेखा नेगी ने टीम के साथ लोकगीतों की प्रस्तुति दी। गायक विवेक नौटियाल ने कैलाश की नंदा भगोती, ऊंचा ऐड़ी सैंडल मैन और द्यो लागि ते ऊंचा कैलाशू... की शानदार प्रस्तुति दी। कर्मभूमि कला मंच कर्णप्रयाग, जय मां महिला समिति घाट, निखिल एंड पार्टी जोशीमठ की प्रस्तुतियों को भी लोगों ने खूब सराहा। व्यापार संघ की ओर से अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने नरेंद्रसिंह नेगी और टीम को शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस मौके पर जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया, डीएम हिमांशु खुराना, एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ अमित सैनी, तहसीलदार सुरेंद्रसिंह देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कविताओं से जीवन में आगे बढ़ने हौसला बढ़ाया
गौचर। मेले में कलश साहित्यिक संस्था रुद्रप्रयाग की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षक ओमप्रकाश सेमवाल ने खरड़ा डांड्यूं की खड़ी उकाल से जीवन में संघर्षों के साथ आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया। कवि जगदंबा प्रसाद चमोला ने तनै क्य छा तुम वबरा बटिन बौंड तक, म्येरे दूधन ठ्येल्यां तुम सीधु देहरादून तक... की मार्मिक रचना पेश की। तेजपाल रावत निर्मोही ने छोडलि दादू सि तिबारि डंड्याली..., उपासना सेमवाल ने बाबा म्येरा मैं तैं बद्री केदार धाम छा... और बृजेश रावत ने जनम पत्री कठ्ठा करि करि अलमारी पर च चट्टा लग्यूं से... विवाह का उचित संयोग न बनने का मलाल दर्शाया। कवि कुंवर सिंह ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन हर्षवर्धन थपलियाल और अर्जुन नेगी ने किया। संवाद
विज्ञापन


बैकुंठ चतुर्दशी पर गलखयेश्वर महादेव मंदिर में होगा मेला

श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र की प्राचीन गुफा बिराजमान गलखयेश्वर महादेव में 25 और 26 नवंबर को मेला होगा। तीर्थ पुरोहित ओमप्रकाश गोदियाल व मंदिर समिति के संरक्षक जगवीर सिंह रावत ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह 10 बजे तेगड़ बाजार से स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ भव्य जल कलश यात्रा महादेव की गुफा तक पहुंचेगी। जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना व महादेव की स्तुति से मेला शुरू होगा। महिला मंगल दलों की ओर से भजन और कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। 26 नवंबर को मेले का समापन होगा। बैठक में लाेस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन अध्यक्ष रामेश्वर बर्तवाल सराेप सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष राकेश चंद्र गैरोला, महासचिव आलम सिंह जयाड़ा, सचिव विपिन नेगी, लक्ष्मण सिंह बर्तवाल, जसपाल पंवार, राजेंद्र बर्तवाल और प्रीतम कैंतुरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें