फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रात के अंधेरे में ट्रक से लाए मलबा सड़क किनारे फेंका

Fri, 29 Mar 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आवाजाही में हुई दिक्कत तो लोगों ने खुद हटाया मलबा

कुंज्याला के लोगों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में निजी निर्माण का मलबा ट्रक में लादकर गोपेश्वर-नेल कुड़ाव मार्ग के कुंज्याला तोक में फेंक दिया, जिससे शुक्रवार को यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं। तब स्थानीय लोगों ने खुद सड़क से मलबा हटाया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। ग्राम प्रधान मंजू देवी, पपेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मनोज रावत, बदरी सिंह, जसपाल, हरीश आदि ने इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम तक सड़क खुली थी लेकिन रात में कुछ लोग निजी निर्माण का मलबा ट्रक में भरकर लाए और सड़क किनारे डंप कर दिया। जब शुक्रवार को सुबह वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो मलबा सड़क तक फैला होने के कारण वाहनों को निकालने में दिक्कतें हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं मलबे को हटाकर सड़क को वाहनों के चलने लायक बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोग सड़क किनारे मलबा डाल देते हैं जिससे दिक्कतें आती हैं। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से नियमित सड़क की मॉनिटरिंग करने की मांग उठाई। इधर, लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि सड़क पर निजी निर्माण का मलबा डालना गलत है। संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर डाले मलबे का निस्तारण शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें