फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीम पहुंचीं ऐरठा गांव, ग्रामीणों का जाना हाल

Thu, 19 Sep 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

देवाल। एक माह पूर्व ऐरठा-देवसारी के कनमनिया गदेरे में भूस्खलन से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जान जोखिम में डालकर ग्रामीण व बच्चे इस मार्ग से जा रहे हैं। बीते बुधवार को गांव की बीमार रधुली देवी को डंडी से खतरनाक रास्ते से ले जाना पड़ा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व, वन व स्वास्थ्य विभाग की टीम आपदा प्रभावित गांव ऐरठा पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अक्षय पंकज, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मनन जुयाल, वन विभाग के वन दरोगा बीएन चमोला व पिंकी ऐरठा गांव पहुंचीं। टीम ने क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का निरीक्षण के बाद गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना। टीम के प्रभारी नायब तहसीलदार अक्षय पंकज बताया कि रास्ते को मनरेगा या आपदा के तहत बनाया जाएगा। इसके साथ ही गांव के लोगों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी दी गईं। कहा कि रिपोर्ट तैयार कर जिले को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें