गौचर। माध्यमिक शिक्षकों की 35 सूत्री मांगों का निराकरण न होने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गौचर मेले का बहिष्कार किया और मेले की ड्यूटी में लगे शिक्षक ड्यूटी से विरत रहे।
विगत कई वर्षों से प्रमोशन न होने, प्रधानाचार्य के पदों पर शत प्रतिशत प्रमोशन करने सहित 35 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। शिक्षकों ने कहा कि मांगों पर सरकार का रवैया सकारात्मक नहीं है, जिसके विरोध में मेले की ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने बहिष्कार किया। बहिष्कार करने वालों में वीरेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, दिलबर रावत, पुष्पा बिष्ट, मनोरमा भंडारी, राजेंद्र भंडारी, विनोद नेगी, भगत कंडवाल आदि शामिल थे। संवाद