फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर मांगों के लिए 24 से करेंगेे आंदोलन

Sun, 07 Feb 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर वन कर्मी आंदोलन मोड़ में आ गए हैं। वन विभाग के फील्ड कर्मियों ने सभी संगठनों को संगठित कर वन फील्ड कर्मचारी/अधिकारी महासंघ का गठन कर 24 फरवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जिसके लिए 16 फरवरी से रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में वन बीट अधिकारी /वन आरक्षी संघ, सहायक वन कर्मचारी संघ और वन क्षेत्र अधिकारी संघ को संगठित कर वन फील्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ का गठन किया गया। जखोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एमएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि एक कैलेंडर वर्ष में 24 घंटे काम करने पर एक माह का अतिरिक्त वेतन दिए जाने, पौष्टिक आहार और जोखिम भत्ता देने, वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में 16 फरवरी से  मुख्यालयों पर बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी और 24 फरवरी को देहरादून में रैली और वन विभाग के सभी मुुख्यालयों पर  क्रमिक धरना प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में एमएस नेगी को रुद्रप्रयाग जिले और अनिल मलेठा को चमोली जिले का मुख्य संयोजक बनाया गया। जबकि महेश नेगी, प्रकाश नेगी, प्रमोद भट्ट, वीरेंद्र सिंह को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रदेश के संयुक्त सचिव मुकेश बहुगुणा, संतोष कुमार, नवल किशोर, बृजमोहन भारती, प्रताप सिंह, मंगल सिंह, प्रदीप गौड़, विक्रम सिंह, रवींद्र जुमार, मीना देवी, सरिता नेगी, शशिकला, जयंती, कल्पेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें