गोपेश्वर। घाट ब्लाक के रामणी गांव में घास काटने जंगल गई एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। राजस्व विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। रामणी गांव निवासी शबरी लाल की पत्नी धन्ना देवी (50) अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान वह एक पेड़ पर घास लेने चढ़ी और पेड़ की टहनी टूटने से वह खाई में जा गिरी। जंगल गई अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। धन्ना देवी को 108 वाहन की मदद से सीएचसी घाट लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।