गोपेश्वर। निपुण भारत मिशन के तहत चमोली जिले के चार प्राथमिक विद्यालयों को राज्य स्तरीय आदर्श पुस्तकालय सम्मान से नवाजा गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया।
निपुण भारत मिशन के तहत बेहतर काम करते हुए बाल मित्र पुस्तकालय का गठन और उसका बेहतर संचालन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया। समग्र शिक्षा उत्तराखंड व रूम टू रीड संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दशोली ब्लॉक के प्रावि देवर खडोरा से शिक्षक राकेश सती व राकेश नेगी, कर्णप्रयाग ब्लॉक से प्रावि लंगासू से शिक्षिका शशि कंडवाल, देवाल ब्लॉक से आदर्श प्रावि देवाल के शिक्षक राजेंद्र सिंह, थराली ब्लॉक से आदर्श प्रावि थराली से किरन पुरोहित को सम्मानित किया गया। इस दौरान देवाल ब्लॉक के बीईओ विनोद मटूड़ा, थराली के बीईओ अनिनाथ, निपुण भारत मिशन के चमोली जिला समन्वयक प्रदीप बिष्ट भी मौजूद रहे। संवाद