गोपेश्वर। नगर पालिका ने मवेशियों को लावारिस छोड़ने पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर पालिका ने सात पशुपालकों का 3500 का चालान किया और भविष्य में मवेशियों को खुले में न छोड़ने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हाल ही में नगर में गोवंश के लावारिस घूमने पर कड़ी नाराजगी जताई थी और नगर पालिका को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को पालिका ने 17 मवेशियों को गोशाला भेजा। साथ ही जिन मवेशियों पर टैग लगे थे उनके स्वामियों की पहचान करते हुए 500-500 रुपये के चालान किए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रीतम सिंह नेगी ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 68 गोवंश रह रहे हैं। संवाद