फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
जोशीमठ के रविग्राम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते विधायक महेंद्र भट्ट, - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पैनखंडा युवा खेल विकास समिति व पैनखंडा संघर्ष समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

रविग्राम के खेल मैदान में आयोजित 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में ऋषु, शैलेश, आकृष कपरवाण, बालिका वर्ग में सज्ज्जना आर्य, सज्जना उनियाल और सृष्टि भुजवाण, कुर्सी दौड़ में सिद्धिका, हर्षित, अभिनव डिमरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी में रविग्राम विजेता और सुनील गांव उपविजेता रहे। इस दौरान पैनखंडा युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष समीर डिमरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, ओम प्रकाश डोभाल, ललित थपलियाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें