फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘सिमली में सुरक्षा कार्यों के लिए जल्द बनेगा प्रस्ताव’

Thu, 05 Sep 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
सिमली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते अ​धिशासी अ​धिकारी । स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, विधायक भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के अधिकारियों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र सिमली का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गदेरों में उचित सुरक्षा इंतजाम कराने का प्रभावित को आश्वासन दिया। कहा कि जल्द सुरक्षा कार्याें का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को सिमली बाजार में जोसा और टोटा गदेरों के उफान पर आने से मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया था और यहां रह रहे 11 परिवारों का नुकसान हुआ था। लोगों ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका से नालों का निर्माण कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी। प्रभावितों ने कहा था कि गदेरों में चार साल पहले पालिका ने सुरक्षा कार्य किए लेकिन अधूरे काम के कारण इस बार गदेरों ने नुकसान पहुंचाया। इस पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने खतरे का सबब बने नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आपदा मद का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर सफाई निरीक्षक नितिन सती, नरेंद्र सिंह बिष्ट, जसोदा देवी, सिंधु देवी, गोपाल चौधरी, जगदीश लडोला, महिपाल सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। वहीं व्यापार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी ने भी सिमली में प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर आपदा से नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें